इंदौर में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत आज से

इंदौर: इंदौर जिले में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम अभियान के साथ हो रही है, जो 4 अप्रैल तक चलेगा. इस अभियान के तहत जिलेभर की शालाओं में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी.मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आज सुबह 9.45 बजे शासकीय सांदीपनि मालव कन्या विद्यालय, एमओजी लाइन महू नाका में आयोजित किया गया है, जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी होगा.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे. अभियान का प्रमुख उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करना है. प्रवेशोत्सव के तहत जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित की जाएंगी. साथ ही, स्कूल से बाहर रह गए बच्चों का चिन्हांकन कर उनका प्रवेश कराया जाएगा. कक्षा 1 से 8 तक बालसभाएँ आयोजित होंगी और विशेष भोजन की व्यवस्था भी रहेगी.

Next Post

कलेक्टर की पहल से बुजुर्ग महिला को मिली घर की रजिस्ट्री

Wed Apr 1 , 2026
इंदौर: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई एक बार फिर आमजन के लिए राहत का माध्यम बनी. कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया. शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार […]

You May Like

मनोरंजन