भोपाल: भोपाल में विकास के लिए सड़कें चौड़ी हो रही हैं, लेकिन इस विकास के बीच अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को हटाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामला गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के पिपलानी स्थित महात्मा गांधी चौराहे का है। यहां सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के चलते महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को हटा दिया गया है।
इस कार्रवाई से नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। संबंधित विभाग और भेल अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
लेकिन सवाल यह खड़ा हुआ कि आखिर बिना किसी जानकारी के यह प्रतिमा किसके कहने पर हटाई गई। कहीं यह निर्माण की आड़ में कोई सियासी दाव तो नहीं। तो नवभारत की टीम ने इस पूरे मामले को लेकर हमने भोपाल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना से भी बात की।
वहीं हमने ग्राउंड पर जाकर इसकी जांच की तो पाया कि यहां सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के चलते महात्मा गांधी समेत चार प्रतिमाओं को हटा दिया गया है। वहीं कांग्रेस का भी मानना है कि वह विकास के आड़े नहीं हैं लेकिन प्रतिमा को जल्द सहसम्मानित तौर पर पुनह स्थापित किया जाए।
