करंट से हादसा: बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की मौत 

कटनी। कैलवारा कला गाँव में शुक्रवार को करंट लगने से किसान बिहारी लाल पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में बिजली विभाग का तार टूटा हुआ पड़ा था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विभाग को दी, लेकिन कई बार बताने के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक किसान का शव करीब दो घंटे तक खेत में पड़ा रहा, लेकिन सरकारी अमला मौके पर नहीं पहुँचा। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कैलवारा–झुर्ही रोड की यही स्थिति है – न तो बिजली विभाग नए खंभे लगाने की जहमत उठा रहा है, न ही सरपंच इस समस्या की सुध ले रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधियों को चिंता है। लोगों ने सवाल उठाया है कि जब जनता की समस्याओं पर ध्यान ही नहीं दिया जाता, तो ऐसे नेता वोट मांगने क्यों आते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई कर मृतक किसान के परिजनों को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र की जर्जर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

Next Post

स्टेट जीएसटी ने सड़क पर चल रहे चार ट्रकों को पकड़ा

Fri Sep 5 , 2025
कटनी। स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क पर चल रहे 4 ट्रकों को पकड़ा। यह कार्रवाई जीएसटी अधिकारी चंद्र कुंवर सिंह के नेतृत्व में की गई। सूत्रों के अनुसार, टीम को जीएसटी चोरी की आशंका थी, जिसके चलते सभी ट्रकों को कुठला थाना […]

You May Like