महंगाई के आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

मुंबई, 10 मई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में महंगाई के आंकड़े निवेशकों की धारणा को दिशा देंगे।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में यदि कोई विशेष प्रगति होती है तो उसका असर सीधे तौर पर बाजार पर पड़ेगा। इसके अलावा, अगले सप्ताह खुदरा और थोक महंगाई के आंकड़े भी जारी होने हैं। इनका असर भी बाजार पर दिखेगा।

पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 414.69 अंक (0.54 प्रतिशत) की साप्ताहिक तेजी के साथ 77,328.19 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक में सोमवार और बुधवार को तेजी रही जबकि अन्य तीन दिन गिरावट के रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 178.60 अंक (यानी 0.74 प्रतिशत) की साप्ताहिक तेजी के साथ 24,176.15 अंक पर पहुंच गया। मझौली और छोटी कंपनियों के लिए यह सप्ताह अच्छी लिवाली वाला रहा। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 4.42 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 4.05 प्रतिशत उछल गया।

आलोच्य सप्ताह में सेंसेक्स की 30 से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 7.51 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। एशियन पेंट्स का शेयर 6.37 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स का 6.35, इंडिगो का 5.27, बजाज फिनसर्व का 3.97, इटरनल का 3.87, अल्ट्राटेक सीमेंट का 3.15 और मारुति सुजुकी का 3.10 प्रतिशत चढ़ा।

टाइटन में 2.91 फीसदी, ट्रेंट में 2.41, सन फार्मा में 2.16, बजाज फाइनेंस में 1.97, बीईएल में 1.92, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 1.66, टाटा स्टील में 1.49 और एचडीएफसी बैंक में 1.30 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

अपेक्षा से कमजोर तिमाही परिणामों के कारण भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 4.54 प्रतिशत टूट गया। टीसीएस में 3.18 फीसदी, भारती एयरटेल में 2.71, आईटीसी में 2.40 और पावर ग्रिड में 1.37 प्रतिशत की गिरावट रही। एलएंडटी, टेकमहिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी टूट गये।

 

 

Next Post

लॉरेंस विश्नोई गैंग का एक और गुर्गा गिरफ्तार

Sun May 10 , 2026
इंदौर: शहर के बिल्डरों को धमकाकर वसूली की कोशिश के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिल्डरों के घर, ऑफिस और उनकी मूवमेंट की रेकी कर जानकारी गैंग तक पहुंचाता था. इस मामले में पहले भी धमकी भरे कॉल और वॉट्सऐप मैसेज के […]

You May Like