जैन चैंपियंस लीग: खेल और भाईचारे का उत्सव, 14 टीमों में रोमांच

भोपाल। जैन सोशल ग्रुप ‘चन्द्रप्रभु’ द्वारा अंकुर खेल मैदान पर जैन चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उत्साह के साथ जारी है। खेल भावना और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें युवतियों की भागीदारी भी आकर्षण का केंद्र है। ग्रुप अध्यक्ष अंकुर जैन बड़कुर ने बताया कि यह टूर्नामेंट का तीसरा वर्ष है और फाइनल मुकाबला 5 अप्रैल को खेला जाएगा। विजेताओं और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

शनिवार को खेले गए मुकाबलों में चन्द्रप्रभु ने गेम चेंजर और जैन टाइटंस को हराया, सन्मति ने बावड़िया किंग्स पर जीत दर्ज की, जबकि एबीएम ने नंदीश्वर को मात दी। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। आयोजकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। मैदान पर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

 

Next Post

ट्रेन से कटकर रिक्शा चालक की मौत

Sat Apr 4 , 2026
छतरपुर। नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पीतांबरा मंदिर के पास स्थित रेलवे पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है, जिसे आत्महत्या की आशंका के रूप में देखा […]

You May Like