पिता का कत्ल: तेज आवाज में गाना बजाने से रोकने पर बेटे ने फावड़े से किया हमला, आरोपी जेल भेजा गया

छिंदवाड़ा। परासिया थाना क्षेत्र के बीजी साइडिंग अंतर्गत घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बेटे ने अपने ही पिता पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना घटना 3 फरवरी की रात करीब 10 बजे की है। पुलिस के अनुसार आरोपी नीरज इनवाती घर में तेज आवाज में होम थिएटर चला रहा था। उसकी मां ने आवाज कम करने को कहा, जिस पर नीरज ने गाली-गलौच शुरू कर दी। इस दौरान पिता भारत लाल इनवाती उम्र 72 साल ने बेटे को समझाने और गाली देने से रोका। इसी बात से गुस्साए नीरज ने आंगन में रखा फावड़ा उठाया और पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में भारत लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परासिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने 11 फरवरी 2026 को आरोपी नीरज इनवाती को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी जब्त किया गया है। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Next Post

इलाज में लापरवाही: कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद झोलाछाप डॉक्टर पर केस दर्ज

Wed Feb 11 , 2026
छिंदवाड़ा। गलत इलाज के मामले में बुधवार को एक झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ देहात थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई की डाक्टरों की जांच समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जिसमें उक्त डाक्टर दोषी पाया गया है। डाक्टर पर धारा 106(1), 271बीएनएस नेषनल […]

You May Like