
भोपाल।ऐशबाग थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी को रायसेन रोड स्थित एक शादी हॉल के पास पकड़ा गया. आरोपी हथियार से हमला करने की फिराक में था, इससे पहले ही उसे गिरफ्तार किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को देर रात एफआरवी वाहन से क्षेत्र में रात्रि गश्त करते हुए आरोपी अयान खान (20) निवासी मोरारजी नगर को देखा गया. संदिग्ध अवस्था में घूम रहा आरोपी अयान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा. घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास धारदार चाकू बरामद किया गया. शादी समारोह होने के कारण मौके पर भारी भीड़ जमा होने और सड़क पर जाम लगने की स्थिति को देखते हुए पुलिस आरोपी को थाने ले आई. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
