उफनते नालों से दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा, पुल निर्माण की मांग

पथरिया/दमोह। निरंतर बारिश के कारण लखरोनी-टीला मार्ग के बीच बहने वाले पीरा नाला, मिर्जापुर नाला और मोटे-बंसौली नाला ने क्षेत्रवासियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।

बारिश के कुछ देर बाद ही इन नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, जिससे टीला, मिर्जापुर, बंसौली, सतपारा, मढ़िया, खिरिया, लखरोनी, रमपुरा सहित कई गांवों का आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है।स्कूली बच्चे, मरीज, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। नाले उफान पर होने के बाद भी कुछ वाहन चालक घर जल्दी पहुंचने के चक्कर में जान जोखिम में डालकर पुल पार करने की कोशिश कर रहे हैं।नाले पार न कर पाने के कारण इन गांवों का कई घंटों तक मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। मजबूरी में लोगों को डायमंड-सतपारा होते हुए लंबा रास्ता तय कर अपने घर पहुंचना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है। उन्होंने शासन से पीरा नाला, मिर्जापुर और मोटे नालों पर ऊंचे पुलों के निर्माण की मांग की है, ताकि बरसात में भी आवागमन सुचारू रह सके और किसी की जान को खतरा न हो।

Next Post

अब नियम विरूध्द संचालित स्कूल बस संचालकों की खैर नहीं

Thu Jul 9 , 2026
पांढुरना, स्कूली छात्रों को घर से स्कूल लाने ले जाने वाले स्कूल बसों का संचालन नियमानुसार ही करना होगा,जिले में कही भी नियम विरुद्ध संचालित पाए जाने वाले ऐसे बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कि जाएगी,आगामी दस दिनों तक पुलिस विभाग द्वारा इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा […]

You May Like