परिवहन विभाग ने बिना पंजीयन और बिना बीमा के 11 वाहन किए जप्त

नवभारत न्यूज

रीवा, 7 फरवरी, परिवहन विभाग रीवा ने कलेक्टर रीवा के आदेशानुशार, बिना पंजियन और बिना बीमा के,चलने वाले वाहनों पर,रोक लगाने हेतु,जांच अभियान चलाया. जिसमे लगभग 450 वाहनों को चेक किया गया और 11 वाहनों पर कार्यवाही की गई. इन वाहनों पर पंजियन और बीमा के कोई दस्तावेज मौके पर नहीं पाए गए, जिनको जप्त कर परिवहन विभाग ने,सुरक्षार्थ पुलिस थानों एवं परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया. इसके अलावा ऐसे वाहनों की भी जांच की गई जिनका पंजियन 15 वर्ष पूरा हो चुका था और उन्होंने अपने वाहनों के, रजिस्ट्रेशन का नवीनी करण नहीं कराया हुआ था. यह कार्यवाही रीवा कलेक्टर के अदेशानुशार, आरटीओ रीवा के साथ मिलकर परिवहन सुरक्षा स्क्वाड के द्वारा की गई. जांच में वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाये गए. जाँच में ई रिक्शा पर भी कार्यवाही की गई,जिनमें मुख्यत: नंबर प्लेट,लगी हुई नहीं पायी गई. ई रिक्शा को भी मोटरयान अधिनियम के अनुसार पंजियन कराना अनिवार्य है.

Next Post

वाहनों के जाम से परेशान हो रहे हैं तीर्थयात्री, प्रशासन कर रहा है भेदभाव

Fri Feb 7 , 2025
रीवा-प्रयागराज हाइवे में लगा जाम नवभारत न्यूज रीवा/चाकघाट, 7 फरवरी, चाकघाट की सीमा से लगे महाकुंभ प्रयागराज मेले में जाने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ प्रशासन कर रहा है भेदभाव. जिसके चलते अनेक तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा […]

You May Like