जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

सिंगरौली। जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र बैढ़न के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कोयलखूँथ के अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय झरिया टोला रौंदी का भवन लंबे समय से बदहाली का शिकार है। लगातार तीन दिनों से हुई बारिश ने भवन की जर्जर हालत की पोल खोल दी। बारिश के दौरान कक्षा की छत से प्लास्टर का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। संयोग से उस समय वहां बच्चे मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। विद्यालय की स्थिति को लेकर प्रधानाध्यापक द्वारा विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। छत से पानी टपकने, प्लास्टर गिरने और भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी देने के बावजूद अब तक ठोस पहल नहीं होने से अभिभावकों में नाराजगी है।

बताया जा रहा है कि कोयलखूँथ संकुल के अंतर्गत कई विद्यालय भवनों की हालत खराब है। कहीं दीवारें जर्जर हैं तो कहीं भवन केवल कॉलम और बीम के सहारे खड़े हैं। ऐसी परिस्थितियों में कई कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाने की मजबूरी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल जर्जर भवनों का निरीक्षण और वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि आखिरकार शिकायत करने का असर क्यों नही हुआ। स्थानीय प्रशासन क्या बड़े हादसे के इंतजार में है। इसीलिए स्कूल भवन और जर्जर हो रही है।

Next Post

उचित माहौल बनने पर ही होगी बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा : विदेश मामलों के सलाहकार

Thu Aug 20 , 2026
ढाका, 20 अगस्त (वार्ता) बंगलादेश के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा तभी संभव होगी, जब दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास, संप्रभुता के सम्मान, कूटनीतिक संवाद और ‘गरिमापूर्ण निमंत्रण’ पर आधारित उचित माहौल तैयार हो। श्री […]

You May Like