NH-30 पर नहीं थम रही मवेशियों की मौत, रोजाना 15-20 की जा रही जान

सतना: रीवा-मैहर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आवारा मवेशियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा. सोमवार-मंगलवार की रात बेला पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 9 मवेशियों को रौंद दिया, जिसमें 5 गाय और 3 बैल की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बैल गंभीर रूप से घायल हुआ.

बारिश के कारण मैदानों और अन्य स्थानों पर पानी भरने से मवेशी सूखे स्थान की तलाश में सड़कों पर आ जाते हैं. नतीजतन सड़क पर बैठने से वे वाहनों की चपेट में आ जाते हैं. रुट पेट्रोलिंग अधिकारी के अनुसार, रोजाना औसतन 15 से 20 मवेशी वाहन टक्कर में मारे जा रहे हैं.

यह हाल तब है जब शासन ने करोड़ों खर्च कर गौशालाएं बनवाई हैं, जो खाली पड़ी हैं. घटना के बाद मृत मवेशियों को जेसीबी से हटाया गया और पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया है. यह स्थिति प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है.

Next Post

शराब कारोबार को लेकर फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed Aug 6 , 2025
सतना: नागौद क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. घटना 3 अगस्त की रात की है, जब चार वाहन सवार युवक विनेश सिंह बैर के घर के पास पहुंचे और गाली-गलौच कर फायरिंग की. शिकायत पर नागौद पुलिस ने जांच […]

You May Like