सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

सीहोर, 09 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के पार्वती थाना क्षेत्र में आष्टा शुजालपुर मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात्रि में हुए इस हादसे में बाइक सवार मनोज परमार (36) और आनंद खजुरिया (35) की मौत हो गई। इस हादसे में कार सवार अभिषेक और अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल इस क्षेत्र के निजी कॉलेज के इंजीनियरिंग के छात्र हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

पुलिस के समक्ष तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Sun Feb 9 , 2025
नारायणपुर 09 फ़रवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में जनताना सरकार के अध्यक्ष और दो सदस्यों ने शनिवार को नारायणपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। ये तीनों नक्सली कुतुल एरिया कमेटी के है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रूपये की […]

You May Like