इंदौर: निगम आयुक्त ने आज सुबह हवा बंगला झोन के विभिन्न क्षेत्रों में गंदे पानी और पानी नहीं आने की शिकायतों का मौका निरीक्षण किया. मौके पर ही अधिकारियों को संधारण एवं सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए.निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सुबह सुदामा नगर, हवा बांगला रोड, 60 फीट रोड, प्रभु नगर, अन्नपूर्णा नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर गंदे पानी की आपूर्ति एवं पानी न आने की शिकायतों को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया.
आयुक्त सिंघल ने पिछले दिनों जल सुनवाई एवं जलप्रदाय समीक्षा बैठक में मिली शिकायतों का तुरंत समाधान करने के लिए मौके पर जाकर जलप्रदाय एवं सीवरेज व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन संधारण, लीकेज, वाल्व संचालन, क्लोरिनेशन तथा जलापूर्ति से जुड़े अन्य तकनीकी बिंदुओं का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देश दिए गए.
कार्य पूर्ण होने के बाद जांचे
आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में गंदे पानी की समस्या या जलापूर्ति बाधित है, वहां सुधार कार्य प्राथमिकता से करें. साथ ही कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः जांच करे कि समस्या का स्थायी समाधान हुआ या नहीं. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक, संबंधित झोनल अधिकारी, नर्मदा विभाग के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
