ग्वालियर: आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के तहत सभाओं का दौर जारी है। मुरार में आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत बड़ी सभा हुई। प्रदेश के नेता रोहित गुप्ता, यशवंत पटवारी, मोहनपाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक का नेतृत्व त्रिलोचन सिंह द्वारा किया गया जिसके तहत बैठक में बड़ी संख्या में मुरार स्थित तिकुनिया पार्क में लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आधा सैकड़ा लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी लगातार मध्य प्रदेश में हर विधानसभा में मध्य प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत सभाए जनता के बीच कर रही है। पार्टी बैठकों में जनता की समस्याओं पर जनता के बीच संवाद स्थापित कर रही है। प्रदेश ओबीसी सैल के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन पाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के अंदर लगातार मजबूत हो रही है। बीजेपी कांग्रेस दोनों से जनता छली हुई महसूस कर रही है। भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। धर्म के नाम पर एक समाज को दुसरे लड़ने का काम कर रही है।
