बस ने ट्रक को मारी टक्कर, बाल-बाल बची चालक की जान

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत जोगीधाना स्थित योधा सीमेंट प्लांट के पास नागपुर की तरफ से आ रही गजराज ट्रेवल्स की एक तेज रफ्तार बस ने प्लांट के अंदर मुड़ रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का कंडक्टर साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक की जान बाल-बाल बची।

पुलिस ने बताया कि योधा सीमेंट प्लांट में एच.आर. हेड के पद पर पदस्थ अरुण कुमार चक्रवर्ती निवासी बिलहरी ने शिकायत दर्ज कराई कि प्लांट का ट्रक क्रमांक एमपी 20 एक्स एफ 4368 मुख्य सड़क से फैक्ट्री के अंदर प्रवेश करने के लिए मुड़ रहा था। इसी दौरान नागपुर मार्ग से आ रही गजराज ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 07 ए एफफ 5699 के चालक ने अपने वाहन को अत्यंत लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए ट्रक में सीधे टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ट्रक को चालक अरविंद कुशवाहा चला रहा था। गनीमत रही कि इस हादसे में वे बाल बाल बच गया।

Next Post

डॉली कई सोनोग्राफी सेंटरों में करवाती थी भ्रूण परीक्षण और गर्भपात, डॉक्टरों की हुई गिरफ्तारी

Thu Jul 30 , 2026
जबलपुर:भ्रूण परीक्षण और अवैध रूप से गर्भपात कराने के मामले में जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ रहा है वैसे वैसे नए खुलासे हो रहे है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि डॉली जायसवाल उर्फ खुशी द्वारा जबलपुर के […]

You May Like