युवक पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, तलाश में जुटी कोलार पुलिस 

भोपाल। कोलार इलाके में एक युवक पर रविवार को कुछ नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. मामले की शिकायत पर पुलि अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक रीवा जिले का रहने वाला कुलदीप सिंह दो दिन पहले भोपाल आया था. नेताजी हिल्स में वह अपनी मंगेतर के यहां रूका था. रविवार को कुलदीप जब कार चलाते हुए कहीं जा रहा था. इसी दौरान बिना नंबर की कार से पहुंचे अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने कुलदीप की कार को रूकवा लिया. कुलदीप को कार से बाहर खींच कर निकालते हुए बदमाशों ने उस हथौड़े, सब्बल और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में कुलदीप को गंभीररूप से घायल हो गया. उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पीड़ित को लेकर भी पुलिस के सामने यह जानकारी सामने आई है कि कुलदीप रीवा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है. उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में कई केस दर्ज हैं. कोलार पुलिस ने मामले में रीवा पुलिस से भी जानकारी जुटाई है. कोलार पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश करने में जुटी है.

Next Post

स्कूटी सवार छात्राओं को बस ने लिया चपेट में, एक की मौत, दूसरी का इलाज जारी

Sun Jan 25 , 2026
भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में एक बस ने एक स्कूटी सवार दो छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि गंभीररूप से घायल दूसरी छात्रा का इलाज अस्पताल में जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक नारियल खेड़ा निवासी 19 वर्षीय […]

You May Like