माँ जगदम्बा करती हैं भक्तों का पालन व कल्याण : पं. दिनेश शास्त्री

ग्वालियर। अष्टभुजी देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत पुराण ज्ञानगंगा अवतरण कथा के नौवें दिन सोमवार को कथा वाचक पं.दिनेश शास्त्री ने देवी स्तुति कर कथा सुनाई। उन्होंने श्रोताओं से कहा कि मां जगदंबा अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का तारण करती हैं। मां की भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती, उसका प्रत्यक्ष फल मिलता है, मां जगदंबा सर्वदेव मयी हैं। भक्ति जितनी गहरी होगी प्राप्ति उतनी ही संभव व शीघ्र होगी।

उन्होंने कहा कि मां जगदंबा की उपासना से ही सभी देवों को प्रसन्न किया जा सकता है। उन्होंने मां के इस नाम का रहस्य बताते हुए देवी भागवत कथा के रोचक प्रसंग बताते हुए कहा कि त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश व सभी देवों की प्रार्थना पर मां ने उन्हें अपना दर्शन दिया और महिषासुर व अन्य दैत्यों का नाश किया। पं. दिनेश शास्त्री ने कथा के प्रसंगों को विस्तार से समझाते हुए यह भी कहा कि मां हर तरह से अपने भक्तों का पालन व कल्याण करती हैं। इसलिए सच्चे मन से मां के चरणों से अनुराग कर जीवन को धन्य किया जा सकता है। अंतिम दिन की कथा श्रवण के लिए स्थानीय लोगों के सहित दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा संपन्न होने के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं सहित आयोजक मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों ने पं. शास्त्री से आशीर्वाद लिया। कथा की आरती में परीक्षित श्री 108 रामप्रिय दास, श्री 108 रामदास महाराज एवं सैकड़ों श्रृद्धालु उपस्थित रहे।

Next Post

सामान्य रूप से हो रही है एलपीजी की बुकिंग: सिरसा

Fri Mar 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 मार्च (वार्ता) दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एलपीजी की उपलब्धता से जुड़ी अफवाहों को बेबुनियाद बताते हुए शुक्रवार को कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के आंकड़ों के अनुसार बुकिंग सामान्य तरीके से हो रही है। श्री सिरसा ने कहा कि दिल्ली के […]

You May Like