ग्वालियर: टिकट से वंचित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक को साधने के लिए एक ओर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है, तो दूसरी ओर भाजपा भी उनके पुराने राजनीतिक रिश्तों को आधार बनाकर सक्रिय हो गई है। ऐसे में अवधेश नायक दतिया की सियासत के नए केंद्र में आ गए हैं।कांग्रेस की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि 2023 में अवधेश नायक का टिकट नहीं होने देने में उनकी भूमिका थी। उन्होंने मंच से ही कहा कि “मैंने ही आपका टिकट नहीं होने दिया था, इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं।”
कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी घर खाना खाने पहुंचे इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी नायक के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं और साथ में भोजन किया था। राजनीतिक जानकार इसे कांग्रेस का खुला डैमेज कंट्रोल मान रहे हैं। ताकि चुनाव में किसी तरह की अंदरूनी नाराजगी सामने न आए।
भाजपा के आशुतोष तिवारी भी घर जाकर मिले
सोमवार शाम भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी अवधेश नायक के घर पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हुईं हैं। इसके बाद नायक की नई राजनीतिक भूमिका को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है।
