
इंदौर, झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल में शनिवार को योग दिवस पर दिए गए भोजन या पानी के सेवन के बाद के.जी. से चौथी कक्षा तक के कई बच्चे बीमार हो गए। पेट दर्द की शिकायत के चलते बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामला दूषित भोजन का बताया जा रहा है। घटना के बाद सोमवार को के.जी. से चौथी तक के कई बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया और परोसे गए भोजन एवं पानी की जांच की मांग की है।
