कोहरे की चादर से ढक़ा रहा शहर

नवभारत न्यूज

रीवा, 3 जनवरी, ठंड के इस मौसम का पहला कोहरा शुक्रवार को देखने को मिला. सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर से ढक़ा रहा. 10 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए. सुबह का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री रहा, आर्द्रता 100 प्रतिशत रही. कोहरे के कारण सुबह आवागमन प्रभावित हुआ, सामने कुछ दिखाई नही दे रहा था. मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन में और ठंड बढऩे की उम्मीद है.

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया था. लेकिन कोहरे का प्रभाव शुक्रवार की अपेक्षा कम था. यही वजह है कि कोहरे के कारण सडक़ों पर वाहन लेकर निकलने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा. अन्य दिनो के अपेक्षा सूर्य देवता के दर्शन 10 बजे हुए. इसके बाद लगातार अच्छी धूप बनी रही, साथ में ठंड हवाएं चलती रही. बारिश के बाद से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. अगले दो दिन में तापमान में और गिरावट आयेगी. कृषि वैज्ञानिको के मुताबिक ठंड फसलो के लिये लाभदायक है. अभी हाल ही में हुई बारिश के बाद किसान खेतो में यूरिया का छिडक़ाव कर रहे है. इसके बाद फसल तेजी से बढ़ेगी और 20 दिन बाद गेंहू की फसल में पानी की जरूरत होगी. उम्मीद है कि मकर संक्रांति के आसपास एक बार फिर से बूंदाबांदी हो सकती है.

Next Post

घर में घुसकर छात्रा से अश्लील हरकत 

Fri Jan 3 , 2025
भोपाल, 3 जनवरी. बागसेवनिया में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. आरोपी पिछले करीब छह महीने से पीडि़ता को परेशान कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए […]

You May Like