बिजली के तार से टकराया स्कूली ऑटो, चार बच्चों को करंट के झटके

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के पाय गांव में स्कूल जा रहे बच्चों से भरा एक ऑटो बिजली के झूलते तार की चपेट में आ गया। हादसे में ऑटो में सवार चार बच्चों को करंट के झटके लगे, हालांकि समय रहते स्थिति संभल जाने से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद बच्चों को तत्काल राजनगर अस्पताल ले जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

बताया गया कि ऑटो सीएम राइज स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बिजली का तार वाहन से टकरा गया, जिससे ऑटो में करंट दौड़ गया। घटना में चार बच्चों के हाथों पर करंट लगने के निशान मिले हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टूटे हुए बिजली तार की सूचना पहले ही विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं की गई। घटना से नाराज अभिभावकों ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होती तो बच्चों की जान जोखिम में नहीं पड़ती। फिलहाल मामले को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और अभिभावकों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

Next Post

सिकल सेल से डरे नही,जागरूक बने: शाह

Sun Aug 2 , 2026
सिंगरौली: जिला चिकित्सालय में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता एवं सिकल कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह रहे। उन्होंने सिकल सेल से पीड़ि़त मरीजों को सिकल कार्ड वितरित किए तथा उपस्थित लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। संबोधन में विधायक […]

You May Like