मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं की छीनी चेन

सुबह-सुबह लुटेरों का आतंक
इंदौर:शहर में लुटेरों ने पुलिस की नींद उड़ा दी. कनाडिया और पलासिया थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को लुटेरों ने निशाना बनाया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली वारदात संचार नगर निवासी उर्वशी शर्मा के साथ हुई, जब वह सुबह 6ः30 बजे अपनी सहेली भावना के साथ टहल रही थीं.

अचानक लुटेरे ने उन्हें धक्का देकर गले से चेन छीन ली और फरार हो गया. महिला ने विरोध किया, लेकिन लुटेरा भागने में सफल रहा. इसी प्रकार की दूसरी घटना पत्रकार कॉलोनी चौराहे पर हुई, जहां भागते हुए लुटेरों ने एक और महिला से चेन लूट ली. पुलिस को दोनों आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं और उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

Next Post

12 साल पहले 60 लाख में बना ज्योति टॉकीज चौराहे का एस्केलेटर अब बंद

Wed Mar 19 , 2025
भोपाल। ज्योति टॉकीज़ चौराहे के एफओबी में लगी एस्केलेटर बीते कई महीनों से बंद पड़ी है, जिसके कारण लोगों को सड़क पार कर के अपने गंतव्य तक जाना पड रहा है, जो की काफी खतरनाक हो सकता है, दरअसल नगर निगम ने साल 2013 में 60 लाख की लगत से […]

You May Like