
इटारसी। झांसी में संपन्न हुई 15 वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश की हॉकी टीम उपविजेता रही है। इस टीम में इटारसी डीएचए के दो प्लेयर सुंदरम सिंह राजावत और मो.जैद खान ने भी प्रतिनिधित्व किया। इन दोनों प्लेयर का आज शाम यहां गांधी स्टेडियम में जिला हॉकी संघ ने सम्मान किया। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त खेल सामग्री फीडर सेंटर के बच्चों को वितरित की गई।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी प्रतीक राव, आईएएस, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, ओलंपियन विवेक सागर प्रसाद, सीनियर प्लेयर एससी लाल, डीएचए के अध्यक्ष भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, डीएचए के कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, जयराज सिंह भानू, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, उपाध्यक्ष डॉ. ताविश अरोरा, अरुण रावर्ट, इदरीश खान, मयंक जेम्स, साजिद मलिक, आरिफ खान, अमनकीत सिंघ भाटिया, आशीष शर्मा, रितेश श्रीवास, अमजद गोलंदाज, रमाकांत कौल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। संचालन हिमांशु बाबू अग्रवाल ने और आभार प्रदर्शन सचिव कन्हैया गुरयानी ने किया।
