बेंगलुरु, 16 अप्रैल (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को भारतीय सीनियर महिला टीम के लिए मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं।
बीसीसीआई ने बैंगलुरु में स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मुख्य फिजियोरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के लिए आवेदन मांगे है। चयन के बाद कोच और मुख्य फिजियोरेपिस्ट को मैचों और टूर्नामेंटों के दौरान सीनियर महिला टीम के साथ यात्रा करना भी आवश्यक है।
मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट आवेदकों के पास खेल या मस्कुलोस्केलेटल फिजियोथेरेपी में स्नातकोत्तर योग्यता के साथ ही कम से कम 10 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। महिला टीम के कोच के लिए बीसीसीआई सीओई लेवल 2 कोच (या समकक्ष) जिसके पास हाई-परफॉरमेंस सेंटर/इंटरनेशनल/इंडिया ए/इंडिया अंडर-19/इंडिया महिला/आईपीएल टीम के साथ कम से कम तीन साल (पिछले 7 वर्षों में) क्रिकेट कोचिंग का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए। दोनों पदों के लिए कार्यकाल दो साल का है। इच्छुक उम्मीदवारों को 30 अप्रैल शाम पांच बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकते है।
