CM डॉ. यादव आज नर्मदापुरम प्रवास पर, करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 22 मई को नर्मदापुरम जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सिवनी मालवा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में करोड़ों रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री आज जिले के विकास को लेकर लोगों के साथ अपनी योजनाएं साझा करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति अपेक्षित है। मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा, उनमें कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Next Post

भीषण आँधी ने भिंड में मचाया तांडव

Thu May 22 , 2025
भिंड: जिले के लहार, रौन मिहोना, दबोह आलमपुर सहित सहित समूचे क्षेत्र में देर रात भयंकर आंधी आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, तेज आंधी में लोगों के घर की छत व खुले मे रखा सामान हवा में उड़ गया। सड़कें सूनी हो गईं। नौतपा में भी हो सकती […]

You May Like