रुपया 71 पैसे मजबूत

मुंबई, 08 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 71 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.51 रुपये का बोला गया।

यह 21 अप्रैल के बाद का रुपये का उच्चतम स्तर है। भारतीय मुद्रा लगातार चौथे दिन मजबूत हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 27.25 पैसे चढ़कर 94.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज शुरुआती गिरावट रही। यह 36 पैसे लुढ़ककर 94.58 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बीच कारोबार में 94.68 रुपये प्रति डॉलर तक फिसल गया। हालांकि बाद में वाणिज्यिक बैंकों की ओर से अचानक डॉलर की बिकवाली बढ़ने से भारतीय मुद्रा तेजी से मजबूत हुई और 93.51 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ने के बाद उसी स्तर पर बंद हुई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांकों में रही गिरावट से भारतीय मु्द्रा मजबूत हुई है।

 

Next Post

देश के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां देने वाले पंजाबियों को भाजपा बता रही है देशविरोधी: मान

Fri May 8 , 2026
बठिंडा, 08 मई (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि देश के लिए सबसे अधिक बलिदान देने वाले पंजाबियों को आज भाजपा देशविरोधी बताने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस सोच को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। ‘शुकराना यात्रा’ के […]

You May Like