जबलपुर: बरेला थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बरेला मेंं एक्सीडेंट होने से अनिल बैरागी, आकाश मुदलियार, विजय रजक को चोटें आ गई।
जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान आकाश मुदलियार 32 वर्ष निवासी ककरैया तलैया महानद्दा गोरखपुर की मौत हो गई।
