स्पीड ब्रेकर पर गिरी महिला, मौत

इंदौर:एबी रोड-बायपास पर बुधवार शाम दो अलग-अलग घटनाओं में हादसे में एक महिला की मौत हो गई. राऊखेड़ी ब्रिज के पास खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई, जिससे कार सवारों को चोटें आई और कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया. पुलिस और क्रेन टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ किया.इसी बीच, डकाच्या के पास बने स्पीड ब्रेकर से बाइक पर बैठी 75 वर्षीय कमलाबाई पांचाल सड़क पर गिर गई और सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

स्थानीय लोग और राहगीर आरोप लगा रहे हैं कि एनएचएआई और सड़क बनाने वाली गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी समय पर स्पीड ब्रेकर और सड़क सुधार नहीं कर रही. इंदौर से देवास के बीच सड़कों की खराब स्थिति और गड्ढों के कारण रोजाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं. अर्जुन बरोदा के पास सड़क सुधार के लिए 21 सितंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. नवरात्रि के दौरान गड्ढों और धूल के बीच लोगों का आवागमन और भी जोखिम भरा हो गया है

Next Post

रिंग रोड पर हादसा: अज्ञात युवक की मौत

Sun Sep 28 , 2025
इंदौर: रिंग रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. चश्मदीदों के मुताबिक उसे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज युवक […]

You May Like