नकाबपोश बदमाशों की पुलिस कर रही तलाश, कार में आग लगाने वाले तीन कैमरे में कैद

भोपाल। नेहरू नगर में एक घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने वाले तीन नकाबपोश बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. कमला नगर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक कार मालिक आलोक मलिक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार हमेशा घर के बाहर खड़े करते थे. रात के समय उनकी कार में तीन बदमाशों ने आग लगा दी, वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. कथित तौर पर मलिक की कार के आगे और पीछे के हिस्से पर बदमाशों ने पहले पेट्रोल डाला और उसे आग के हवाले कर दिया. वारदात करने के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं. इलाके में दहशत फैलाने वाले अज्ञात बदमाशों की खोजबीन में पुलिस जुटी है. पुलिस रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Next Post

डी मिनौर के रिटायर होने के बाद जोकोविच ने अपना 102वां टूर-लेवल खिताब जीता

Tue Oct 6 , 2026
बीजिंग, 06 अक्टूबर (वार्ता) मंगलवार को बीजिंग में हुए फाइनल के दूसरे सेट की शुरुआत में एलेक्स डी मिनौर के हट जाने के बाद नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड बढ़ाते हुए सातवीं बार चाइना ओपन का खिताब जीता। एटीपी रैंकिंग में पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी जोकोविच ने पहला सेट 7-6(3) से […]

You May Like