भोपाल। श्री सीमंधर जिनालय के 28वें वार्षिकोत्सव, श्री समयसार कलश महामंडल विधान एवं आध्यात्मिक शिविर का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रीजी के जयकारों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में केसरिया धर्म ध्वजा और मंगल कलश धारण किए महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने जय अरहंत देव और जय जिनेंद्र देव के जयकारों के साथ प्रभु भक्ति की। भगवान जिनेंद्र की रजतमयी पालकी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रही। यात्रा ललवानी प्रेस रोड स्थित श्री 1008 सीमंधर जिनालय से शुरू होकर लखेरापुरा होते हुए जैनमति बाई जैन धर्मशाला गुर्जरपुरा पहुंची। यहां विधि-विधान से श्रीजी की प्रतिमा विराजमान की गई। कार्यक्रम में आध्यात्मिक व्याख्यान और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।
सीमंधर जिनालय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
