शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई, 26 नवंबर (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

सेंसेक्स 83.57 अंक की गिरावट में 84,503.44 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही हरे निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 268.81 अंक (0.32 प्रतिशत) ऊपर 84,855 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 41.85 अंक गिरकर 25,842.95 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 83.80 अंक की बढ़त में 25,968.60 अंक पर पहुंच गया। सभी सेक्टर हरे निशान मे रहे।

सेंसेक्स की बढ़त में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा स्टील का योगदान सबसे ज्यादा रहा।

Next Post

छोटी लाइन फाटक से गौरीघाट तक चला बुलडोजर

Wed Nov 26 , 2025
जबलपुर: नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस संबंध में अपर आयुक्त अरविन्द शाह, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से एवं सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मंगलवार को छोटी लाइन फाटक से बंदरिया तिराहा होते हुए, रामपुर चौक से साउथ […]

You May Like