कांग्रेस: छिंदवाड़ा में जहर बेचने वालों को संरक्षण किसका?

भोपाल: मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे ने छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत को “हादसा नहीं, हत्या” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिरप में ब्रेक ऑयल मिलाने से मासूमों की किडनी फेल हुई और सात बच्चों की जान चली गई।

धौलपुरे ने सवाल उठाया कि कंपनी कौन है और सरकार चुप क्यों है? उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौत का ज़हर किसके संरक्षण में बेचा जा रहा है। जनता जवाब चाहती है और दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Next Post

प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा पिकअप वाहन पलटा, एक मृत

Fri Oct 3 , 2025
शहडोल: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा एक पिकअप वाहन शुक्रवार सुबह बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में वाहन के नीचे दबने से किशोर मुकेश कोल (16) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। वाहन में 20 से […]

You May Like