पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली 20 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लौटने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.77 प्रतिशत चढ़कर 67.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह इस दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

देशभर में 5जी ट्रैफिक में तीन गुना बढ़ोतरी

Thu Mar 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 मार्च,(वार्ता) पूरे भारत में वर्ष 2024 में 5 जी डेटा ट्रैफिक में वार्षिक आधार पर तीन गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और वर्ष 2026 की पहली तिमाही तक देश में कुल 5जी डेटा ट्रैफिक के 4जी डेटा ट्रैफिक के पार करने का अनुमान है। नोकिया […]

You May Like