भिंड में पानी की पाइपलाइन फूटने पर हिंसक झड़प, एक महिला समेत चार लोग घायल

भिंड: मौ थाना क्षेत्र के कैरोली गांव में पानी की पाइपलाइन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जहां दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। विवाद पाइपलाइन फूटने और घर के बाहर पानी भरने को लेकर हुआ था। गांव निवासी मुकेश कढेरे और उदय प्रताप सिंह सिकरवार के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

उदय प्रताप के घर से निकली पानी की पाइपलाइन मुकेश के घर के सामने से गुजर रही थी, जो अचानक फूट गई। पाइपलाइन फूटने से मुकेश के घर के बाहर पानी भर गया। इस पर मुकेश ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उदय प्रताप सिंह सिकरवार अपने परिवार के करीब आधा दर्जन लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर मुकेश के घर पहुंच गया और हमला कर दिया।
महिला को घेरकर बेरहमी से पीटा
हमलावरों ने सबसे पहले खुशबू नाम की महिला को घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। महिला की चीख-पुकार से माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिला को बचाने पहुंचे उसके पति हरेंद्र को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा और उसे भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी उदय प्रताप सिकरवार सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, रतनगढ़ मंदिर से लौट रहे थे, एक महिला की मौत, छह घायल

Tue Apr 21 , 2026
ग्वालियर: माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बेहट थाना क्षेत्र के रतनगढ़ माता मंदिर रोड पर आसमानी माता मंदिर के पास हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो […]

You May Like