जबलपुर: शहपुरा थाना क्षेत्र में एक कंटेनर बिजली लाइन से टकरा गया और करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कमलेश जैन 35 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 11 बरमबाबा शहपुरा ने सूचना दी कि वह किराना सामान एवं बारदाना बेचने का काम करता है। उसने इस वर्ष माता श्री वेयर हाउस के कुछ कमरा किराये पर सामान रखने के लिये थे।
शनिवार को कंटेनर क्रमांक एच आर 38 एडी 8505 का चालक इकबाल खान 45 वर्ष निवासी मस्जिद के पास भाद्रस भड़ास 49 मेवात हरियाणा, बारदाना लेकर आया था। बारदाना को गोदाम के कमरे में खाली करने के बाद गाड़ी लेकर शहपुरा तरफ जा रहा था। गोदाम के सामने एमपीईबी की विद्युत लाईन की तार लगी हुयी थी, कंटेनर की बाडी तार में छू जाने से ड्रायवर को करंट लगने से गाड़ी से नीचे उतर गया था।
करंट लगने से जमीन पर लेटा था। वह वेयर हाउस में काम करने वाले के साथ इकबाल को उपचार के लिए शहपुरा अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने इकबाल को चैक कर मृत घोषित कर दिया।
