फेडरेशन ऑफ एमपी के स्वर्ण जयंती समारोह में उद्योग विकास पर मंथन

भोपाल। होटल कोर्टयार्ड मेरियट में फेडरेशन ऑफ एमपी की वार्षिक साधारण सभा, स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने की, जबकि प्रभारी एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमांशु खरे को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

समारोह में उद्यमिता, डिजिटल प्लेटफॉर्म, औद्योगिक विकास और प्रदेश की आर्थिक प्रगति जैसे विषयों पर चर्चा हुई. कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों को मजबूत करना, नीतियों में सुधार लाना तथा श्रमिकों और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा.

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई. दीपक शर्मा का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया. पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.एस. गोस्वामी ने कहा कि भारतीय उद्यमियों के लिए वैश्विक स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध हैं और निर्यात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए. मंत्री चेतन्य काश्यप ने उत्पादों की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया, वहीं प्रहलाद सिंह पटेल ने उद्योग, श्रमिक हित और आर्थिक विकास से जुड़े विचार साझा किए.

 

 

Next Post

बदहाल सड़कों व सीवर समस्या को लेकर पार्षद ने सौपा ज्ञापन

Wed May 13 , 2026
​ग्वालियर: क्षेत्रीय जनता की समस्याओं और आगामी वर्षा ऋतु के मद्देनजर वार्ड क्रमांक 17 की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पार्षद किरण धर्मेंद्र वर्मा ने नगर निगम आयुक्त के नाम अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद एवं स्थानीय नागरिकों ने सड़कों की जर्जर हालत और […]

You May Like