बैतूल के 100 पदयात्रियों का जत्था 180 किलोमीटर का सफर तय कर शनिवार को जामसावली के श्री मूर्ति का करेंगे दर्शन

पांढुरना, पिछले 12 वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी बैतूल जिले के सावलमेंढा से एक सैकड़ा पदयात्रियों द्वारा 180 किलोमीटर का सफर प्रभु श्री राम तथा हनुमान के नाम का जप्त करते छै:दिनों में पूरा कर शुक्रवार की शाम को जामसावली के हनुमान मंदिर में पहुंचकर यह शनिवार की अल सुबह पूरे विधि विधान के साथ पूजाआरती कर सभी के सुख समुध्दि के लिए प्रार्थना करेंगे।

 

नगर जिला मुख्यालय से एक सैकड़ा पदयात्रियों का जत्था आज गुरुवार के दोपहर लगभग 3 बजे जामसावली के प्रसिद्ध चमत्कारी हनुमान मंदिर की और जा रहा था,इस दौरान पदयात्रियों ने बताया कि यह सभी बैतूल जिले के सावलमेंढा के रहने वाले है,जो पिछले 12 वर्षों से इनके गांव से लगभग 180 किलोमीटर की यह पद्यात्रा छै:दिनों में प्रभु श्री राम तथा हनुमान के नाम का जप करते हुए जामसावली के प्रसिद्ध चमत्कारी हनुमानी मंदिर पहुंचती है।

प्रतिवर्ष की तरह ही इस वर्ष भी ग्राम सावलमेंढा के हनुमान मंदिर के पंडित प्रेम कुमार पांडेय के सानिध्य में बीते 3 अगस्त को मंदिर में पूजा आरती कर एक सैकड़ा पद यात्रियों का जत्था जामसावली की पदयात्रा के लिए निकल पड़े है,गुरुवार को वह सभी पांढुरना नगर के मध्य से होकर मोरडोंगरी,सिवनी,राजना आदि मार्गों से होते हुए रात्रि में विश्राम कर शुक्रवार की सुबह फिर पैदल यात्रा पर निकल पड़ेंगे और रात होते तक जामसावली के हनुमान मंदिर में पहुंचकर यहां विश्राम करने के बाद अल सुबह ही मंदिर पहुंचकर श्रीमृर्ति के दर्शन करते हुए पूरे विधि विधान के साथ पुजा-आरती कर सभी के सुख समुध्दि हेतू हनुमानजी से प्रार्थना करेंगे।

Next Post

भाजपा प्रदेश कार्यालय में विजयवर्गीय ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

Thu Aug 6 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर आवश्यक […]

You May Like