छात्रों पर लाठीचार्ज बर्बरता और शर्मनाक : राहुल प्रियंका

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्मचारी चयन आयोग- एसएससी की परीक्षा में गड़बड़ी किये जाने का विरोध कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज को शर्मनाक करार देते हुए सोमवार को कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर यह अन्याय तथा बर्बरता है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
श्री गांधी ने कहा “रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे एसएससी अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज – शर्मनाक ही नहीं, एक डरपोक सरकार की पहचान है। युवाओं ने सिर्फ़ अपना हक़ मांगा था – रोज़गार और न्याय। मिली क्या। लाठियां।”
उन्होंने कहा “साफ़ है कि मोदी सरकार को न देश के युवाओं की चिंता है और न ही उनके भविष्य की। क्यों हो ये सरकार जनता के वोटों से नहीं वोट चुराकर सत्ता में आई है। पहले वोट चुराएंगे फिर परीक्षा चुराएंगे
फिर नौकरियां चुराएंगे फिर आपका हक़ और आवाज़ दोनों कुचल देंगे! युवाओं, किसानों, गरीबों, बहुजनों और अल्पसंख्यकों – आपका वोट इन्हें चाहिए नहीं, इसलिए आपकी मांगे कभी इनकी प्राथमिकता नहीं होंगी।अब वक्त डरने का नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करने का है।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा “दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे एसएससी छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग अमानवीय और शर्मनाक है। हर परीक्षा में धांधली, हर भर्ती में घोटाला और पेपर लीक से पूरे देश के युवा त्रस्त हैं। भाजपा राज में भर्ती प्रक्रियाओं और परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है। उसे ठीक करने और युवाओं की बात सुनने की जगह उनपर लाठियां बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों पर क्रूरता बरतने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए।”
गौरतलब है कि रामलीला मैदान में एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने कल देर रात लाठी चार्ज कर कई युवाओं को हिरासत में लिया है। अभिनव.अभय

Next Post

गणेशोत्सव की धूम, बाजारों में सजी गणेश प्रतिमाएं

Mon Aug 25 , 2025
अशरफ अली भोपाल: राजधानी में गणेशोत्सव का उत्साह चरम पर है। बुधवार से शुरू होने वाले पर्व को लेकर शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपने-अपने घरों में भगवान गणेश को विराजमान करने की तैयारी कर रहे हैं। रंग-बिरंगी प्रतिमाओं […]

You May Like