भोपाल: आकार फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन शनिवार को प्रख्यात साहित्यकार एवं पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फिल्म फेस्टिवल स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास में बड़े-बड़े कार्य कमजोर वर्गों ने ही किए हैं, जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाना चाहिए।
फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र में दो फिल्में ए लॉन्ग नाइट और कुवारा पुर प्रदर्शित की गईं, जिन्हें दर्शकों की सराहना प्राप्त हुई। इस अवसर पर निर्देशक राजेन्द्र राठौर, संतोष चौबे और फिल्म अभिनेत्री अन्नपूर्णा द्विवेदी भी मौजूद रहीं।आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि यह फेस्टिवल युवा फिल्मकारों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा सिनेमा बनाने के लिए प्रेरित करेगा और फिल्मों के माध्यम से रचनात्मक संवाद को प्रोत्साहित करेगा।
