ब्रह्मपुरी कॉलोनी में लाखों की चोरी; पांच आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। ब्रह्मपुरी कॉलोनी में सतीश राय के घर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो स्थानीय और तीन गुना जिले के हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया, जिन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। वहीं, मुरली रोड स्थित विपणन संघ कार्यालय में उसी रात हुई चोरी का भी पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है।

इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पवन वंशकार,राबिन बोयत को पकड़ा. पुलिस ने जब इन दोनों युवकों को उठाकर सख्ती के साथ पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने गुना जिले के युवराज पवार उर्फ शिवराज,अंकित केवट और अमित केवट के नाम बताए.जो कड़ी पूछताछ में टूट गए। जिससे पूरी सच्चाई सामने आ गई।

 

Next Post

नेशनल लोक अदालत में 1279 प्रकरणों का निराकरण

Sun May 11 , 2025
सतना: नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रत्नेशचन्द्र सिंह बिसेन द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण परस्पर सहमति से कराने पर समय एवं धन की बर्बादी […]

You May Like