शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई, 21 नवंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही।

सेंसेक्स 285.28 अंक लुढ़ककर 85347.40 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 238.47 अंक (0.28 प्रतिशत) नीचे 85,394.21 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 82.60 अंक गिरकर 26,109.55 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 89.30 अंक के नुकसान में 26,102.85 अंक पर था।

धातु, रियलिटी और वित्तीय समूहों के शेयरों बिकवाली अधिक रही। ऑटो और आईटी में तेजी है।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के शेयर लाल निशान में थे जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी थी।

Next Post

जापान को ताइवान पर अपना रुख अपरिवर्तित रखते हुए सीमा पार नहीं करनी चाहिए: चीनी प्रवक्ता

Fri Nov 21 , 2025
बीजिंग, 21 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने गुरुवार को कहा कि जापान को ताइवान के संबंध में कदम दर कदम सीमा पार नहीं करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि ताइवान के संबंध में चीन का रुख अपरिवर्तित है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कई वरिष्ठ […]

You May Like

मनोरंजन