फर्जी सिम रैकेट का भंडाफोड़: सैकड़ों बार एक ही चेहरा इस्तेमाल, बालाघाट में 3 केस दर्ज, 

बालाघाट। बालाघाट में पुलिस ने एक बड़े साइबर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक ही व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल कर 105 मोबाइल सिम कार्ड जारी कराए गए। मामला पुलिस थाना कोतवाली बालाघाट में दर्ज अपराध क्रमांक 184/2026 से जुड़ा है।

सायबर सेल प्रभारी कमलेश यादव की जांच में सामने आया कि

आरोपियों ने एक ही चेहरे की फोटो को अलग-अलग तरीके से एडिट कर फर्जी आधार और वोटर आईडी बनाए। इन दस्तावेजों के जरिए अलग-अलग नामों से सिम कार्ड लिए गए, जिनका उपयोग साइबर अपराधों में होने की आशंका है।

जांच में पीओएस एजेंटों की मिलीभगत भी उजागर हुई है। इसमें खुमेश उर्फ सौरभ सिंह, सय्यम, जगेश्वर, खुमेश, संजय और अनय के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने बिना सही केवाईसी के सिम जारी किए।

बालाघाट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी, आईटी एक्ट और दूरसंचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

इसी पैटर्न के तीन और मामलों का खुलासा होने पर कोतवाली में कुल चार एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं।

इधर परसवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसमें महेंद्र उर्फ संतोष पटले उम्र 38 वर्ष , प्रियंका पटले पति महेंद्र पटले उम्र 33 वर्ष दोनों निवासी सियार पाठ थाना बैहर तथा ख़ुमेश गौतम उम्र 29 वर्ग, निवासी भौरवाही थाना परसवाडा जिला बालाघाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उससे गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और देशभर में साइबर ठगी को अंजाम दे सकता है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

 

पुलिस की सलाह:

बालाघाट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सिम कार्ड लेते समय पूरी सावधानी बरतें और अपने दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को न दें।

Next Post

महंगी बिजली और कटौती का करंट: मेंटेनेंस ने किया बेहाल, 850 करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर फिर भी अंधेरे में शहर

Wed Apr 1 , 2026
भोपाल। राजधानी में जहां एक ओर गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है, वहीं दूसरी ओर शहर में बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ती जा रही है. हालात ऐसे हैं कि मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार बिजली बंद की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. इसी […]

You May Like