करौला गांव में खुदाई के दौरान मिली राधा-कृष्ण की मूर्ति, श्रद्धालुओं में बढ़ी आस्था

पलेरा: नगर तहसील के ग्राम करौला में वर्षों पुराने सिद्ध स्थल के पास खुदाई के दौरान चंदेलकालीन राधा-कृष्ण की मूर्ति और तीन जलकुंड मिलने की खबर से गांव में खुशी और श्रद्धा का माहौल बन गया है।बताया जाता है कि ग्रामीण बलराम कुशवाहा को स्वप्न में दर्शन हुआ था कि इस सिद्ध स्थल के समीप राधा-कृष्ण की प्रतिमा मौजूद है और इसे जमीन से निकालना चाहिए। जब प्रतिमा और जलकुंड खुदाई के दौरान प्राप्त हुए, तो आसपास के ग्रामीण और दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मूर्ति मिलने के बाद झंडा पूजा, पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन शुरू कर दिया गया। गांव के सिद्ध स्थल पहाड़ी को लेकर लोगों की गहरी आस्था रही है और अब इस स्थल को विकसित करने की तैयारी की जा रही है। आसपास के गांवों के लोग भी सहयोग करने के लिए आगे आए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि भगवान ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए हैं और यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। नवदुर्गा पर्व के समय इस अद्भुत घटना ने श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और आस्था को और बढ़ा दिया है।

Next Post

मां ने बेटे को तालाब में फेंका, फिर खुद की ली जान

Mon Sep 29 , 2025
टीकमगढ़: बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के कैलपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पति-पत्नी के विवाद और आपसी कलह से तंग आकर 24 वर्षीय संतोषी राजपूत ने अपने तीन साल के बेटे अभिजीत को तालाब में फेंक दिया और खुद साड़ी से पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर […]

You May Like