श्री गौवर्धननाथ मंदिर पर पारंपरिक रूप से मनाया गया गाय-गौहरी पर्व

झाबुआ। शहर के आजाद चौक के समीप श्री गौवर्धननाथ मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली पर्व के एक दिन बाद आने वाला गाय-गौहरी पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। शाम 4 बजे शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन आयोजनस्थल पर जमा हुए। पहले गायों का समूह एक के बाद एक मन्नधारियों के शरीर के ऊपर से होकर गुजरा। उसके पीछे मंदिर से जुड़े श्रद्धाल एवं वैष्णवजनों ने मंदिर की परिक्रमा लगाई। इस बार गायों की संख्या अधिक होने के साथ मन्नतधारियों की संख्या कम रहीं।

शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से सतोगिया समाज एवं ग्रामीण युवाजन गायों को सजाकर श्री गौवर्धननाथ मंदिर परिसर लेकर आए। शाम 4 बजे से गाय-गौहरी पर्व आरंभ हुआ। पूरा आयोजनस्थल लोगांे की भीड़ से खचाखच रहा। सबसे पहले ग्वालों और ग्रामीण युवाजनों द्वारा गौबर पर जमीन पर लेटे मन्नतधारियों के शरीर के ऊपर से गौ-माताओं को बारी-बारी से निकाला गया। इसके पीछे श्री गौवर्धनाथ मंदिर से जुड़े श्रद्धालु, वैष्णवजन एवं शहर के अन्य महिला-पुरूष भक्तजनों और युवाजन भजन-किर्तन करते हुए शामिल हुए। इस अवसर पर विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेष दुबे, भाजपा जिला महामंत्री विजय चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष कविता सिंगार, नपा उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पोरवाल, कल्याणसिंह डामोर, वरिष्ठ अभिभाषक उमंग सक्सेना एवं अजय सोनी, रोटरी क्लब अध्यक्ष मनोज पाठक, सचिव डॉ. अंकित गुप्ता आदि उपस्थित हुए। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर की परिक्रमा लगाते हुए श्री गौवर्धननाथ मंदिर पहुंचने पर पुष्पों और अन्न की वर्षा की गई। युवाजनों ने उत्साहपूर्वक भगवान श्रीराम, भगवान श्री कृष्ण, श्री गौवर्धननाथ प्रभु, श्री द्वारिकाधीश एवं श्री सांवरिया सेठ के जयघोष भी लगाए ।

Next Post

चलती बुलेट पर हाथ छोड़कर स्टंट करती युवती का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Tue Oct 21 , 2025
इंदौर. बिना हेलमेट चलती बुलेट पर स्टंट करती एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है और साइबर टीम ने उसकी लोकेशन और पहचान पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शहर की सड़कों पर ट्रैफिक […]

You May Like