बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी पर ग्वालियर में लगा धोखाधड़ी का आरोप

ग्वालियर: ग्वालियर में जाने माने बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. सिंगर अदनान सामी ग्वालियर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे. जिसके लिए सिंगर की टीम ने एडवांस के तौर पर 17 लाख 62 हजार रुपये लिए.

बाद में अदनान सामी ने कार्यक्रम निरस्त कर आगे की तारीख में कार्यक्रम करने को कहा. जब आर्गेनाइजर ने उनसे वापस पैसे मांगने की बात कहीं तो अदनान सामी की टीम ने पैसे नहीं लौटाए. आर्गेनाइजर ने इस बात को लेकर इंदरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. जब इस मामले में सुनवाई नहीं हुई तो जिला न्यायालय में परिवारवाद दायर किया गया.
रिपोर्ट के अनुसार यह मामला 2022 का है. जब शहर की लावन्या सक्सेना ने एक कार्यक्रम के लिए अदनान सामी की टीम से संपर्क किया था. जिसके लिए उन्हें 33 लाख रुपये देने की बात कही गई थी. यह कार्यक्रम 27 दिसंबर 2022 को होना था. अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर के अनुसार लावन्या ने एडवांस के तौर पर उनको 17 लाख 62 हजार रुपये का भुगतान किया था और बाकी पैसे देना बाद में तय हुआ था.

Next Post

31 को सभी थानों में होगी एकता दौड़

Wed Oct 29 , 2025
सीहोर. शासन के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को सभी पुलिस थानों में ‘एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा. इसका उद्देश्य नागरिकों में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत बनाना है. विशेष सशस्त्र बल […]

You May Like