हिमाचल: हिमालयी तहर के अवैध शिकार के आरोप में पांच गिरफ्तार

पालमपुर, (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के पास जिया के ऊपरी क्षेत्र में जंगली जानवर हिमालयी तहर के अवैध शिकार के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी बुधवार को एक वन अधिकारी ने दी।

प्रभागीय वन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पांच हिमालयी तहर का अवैध शिकार किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमालयी तहर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 1 के तहत संरक्षित वन्य जीवों की श्रेणी में आता है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार शिकारी और वह वाहन चालक शामिल है, जिसमें शिकार के बाद हिमालयी तहर को ले जाया जा रहा था। वाहन को जब्त कर लिया गया है। उसमें से बंदूक के कारतूस और कुछ धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं।शर्मा ने कहा कि धायला रोड पर वन विभाग की टीम से मिली सूचना के आधार पर चेक पोस्ट स्थापित की गई थी।

Next Post

ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ़ फ़िलिस्तीन समर्थकों ने न्यूयॉर्क में निकाली रैली

Thu Mar 13 , 2025
न्यूयॉर्क, (वार्ता) न्यूयॉर्क में मंगलवार को सैकड़ों फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने मध्य पूर्व, कैंपस विरोध और आव्रजन पर डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन की नीतियों के विरोध में रैली और मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर में वाशिंगटन पार्क से लोअर मैनहट्टन में सिटी हॉल तक मार्च किया, जिसमें से एक दर्जन प्रदर्शनकारियों […]

You May Like