मुलताई। नगर के गांधीवार्ड सेवा बस्ती में स्वयं सेवक संघ द्वारा रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान वे समाज बंधुओ के बीच रक्षा सूत्र बांधने पहुंचे एवं समरसता का संदेश दिया। सभी स्थानीय निवासी भवन में एकत्रित हुए। अपने बीच स्वयंसेवक बंधुओं को उपस्थित देखकर बस्तीवासियों में अत्यंत हर्ष का माहौल था।उन्होंने कहा कि सभी हिंदू भारत माता की संतान है। कोई भी हिंदू पतित नहीं है। हमारी दीक्षा हिंदू संस्कृति की रक्षा करना है तथा सभी हिंदुओं में समानता का भाव उत्पन्न करना है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सभी समाज बंधुओ की समानता एवं उत्थानकी बात करता है। हिंदू समाज रविदास, महर्षि वाल्मीकि, गाडगे महाराज तथा डॉ. भीमरावअंबेडकर आदि सभी महापुरुषों को अपना आदर्श मानता है। बौद्धिक के बाद में सभी माता बहनों ने स्वयंसेवक भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा भाइयों ने भी मीठा खिलाकर उपहार देकर आशीर्वाद लिया कार्यक्रम में मुलताई नगर संघचालक जयेशजी संघवी , नगर कार्यवाह सुरेंद्र देशमुख और सभी स्वयं सेवक बंधू उपस्थित थे।
