विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

सीहोर. थाना मंडी अंतर्गत आने वाले ग्राम नापलाखेड़ी में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम नापलाखेड़ी निवासी कमलेश वर्मा की पत्नी अभिलाषा ने गुरुवार को अपनी ससुराल में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. तबीयत बिगडऩे पर ससुराल वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. विवहिता का मायका इछावर तहसील के ग्राम आमला नौआबाद में है. विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अभिलाषा के पति ने अस्पताल से जानकारी देते हुए बताया कि अभिलाषा की मौत हो चुकी है.

 

Next Post

सार्वजनिक रोड पर अतिक्रमण मामले में कोर्ट सख्त, यथास्थिति के निर्देश

Fri Jun 27 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने बैतूल जिले में रानीपुर-घोड़ाडोंगर रोड पर अतिक्रमण किये जाने का आरोप लगाने वाले मामले को सख्ती से लिया। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले में यथास्थिति के निर्देश देते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब […]

You May Like