न्यू मार्केट में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया

भोपाल। नगर निगम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध शेड, छप्पर, चबूतरे, गेट और फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटाया. निगम अमले ने ठेले, गुमठी, काउंटर, बोर्ड, टेबल-कुर्सियां और आवागमन में बाधक वाहन भी हटाए. निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर वल्लभ भवन, न्यू मार्केट, जवाहर चौक, एमपी नगर, कोलार, कोहेफिजा, करोंद, बैरागढ़, जहांगीराबाद, गांधी नगर और अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की गई. कमला नगर थाने के पास अवैध टीन शेड और गांधी नगर में लोहे का गेट व नाली पर रखी फर्शियां हटाई गईं. विभिन्न स्थानों से 10 चार पहिया वाहन और एक लोडिंग ऑटो भी हटवाया गया. कार्रवाई में पाइप, फ्रेम, स्टैंड बोर्ड, टेबल और छह डिवाइडर सहित अन्य सामान जब्त किया गया.न्यू मार्केट में दुकानदारों को निर्धारित सीमा में सामान रखने के निर्देश दिए गए. फुटपाथ और सडक़ों पर कारोबार कर रहे हॉकर्स को टीटी नगर हाट बाजार भेजा गया

Next Post

स्वच्छता में पिछड़ा भोपाल: सफाई से लेकर जनभागीदारी तक कहां हुई चूक, जानिए पूरी कहानी 

Tue Nov 10 , 2026
भोपाल। कभी देश के दूसरे सबसे स्वच्छ शहर का स्थान हासिल करने वाला भोपाल इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण की मुख्य रैंकिंग और राष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गया है. शहर की इस स्थिति के पीछे केवल सफाई व्यवस्था ही नहीं, बल्कि कचरे के निपटान से लेकर तकनीकी सुविधाओं […]

You May Like