
झाबुआ। जनजातीय कार्य मंत्रालय, द्वारा 15 जून से 30 जून तक धरती आबा जन भागीदारी अभियान चलाया जाएगा। जिसका उद्देश्य अंतिम हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाकर व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना है और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में अभियान के तहत शिविरों के आयोजन एवं लाभ प्रदाय किये जाने हेतु तैयारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ग्राम एवं क्लस्टर में शिविरों का शेड्यूल अनुसार आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें। वीसी के माध्यम से जुड़े सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिया कि अनुभाग स्तर पर तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन कर शिविरों की तैयारी सुनिश्चित करें।
